शुक्रवार, मई 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

UP पुलिस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, DSP सहित 08 पुलिसकर्मी शहीद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 3, 2020 12:48 अपराह्न

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की एक टीम पर बदमाशों ने अंधाधुन गोलियां चलाईं। जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस की यह टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई थी। विकास दुबे ने जेसीबी लगवाकर पुलिस का रास्ता रोक दिया, जिससे पुलिस की जीप उसके घर तक नहीं जा सकी। रास्ते में जीप छोड़कर पुलिस पैदल ही आगे बढ़ी रही थी इस दौरान उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।

शातिर अपराधी है विकास दुबे कानपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने 307 का एक मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर दबिश डालने के लिए पुलिस विकास दुबे के गांव दिकरु गई थी। यह गांव चौबेपुर थाना छेत्र के अंतर्गत आता है। विकास दुबे वह जमीनों के अवैध कब्जे और गैर कानूनी तरीके से जमीनों को हड़पने का माहिर है। वह जमीनों पर कब्जे करवाने के लिए लाखों रुपये के सुपारी लेता था। उसके कई ईंट भट्टे और कॉलेज हैं।

विकास दुबे का घर किले जैसा है। घर के चारो तरफ बड़ी-बड़ी दीवारे हैं। इन दीवारों के अंदर झांकना आसान नहीं है। ऊंची दीवारों के ऊपर कटीले तार लगे हैं। इस बाउंड्री के अंदर जाने के बाद बहुत बड़ा मैदान नजर आता है। घर किसी भूलभुलैया की तरह है। बाहर वाला आसानी से नहीं जान सकता कि किस तरफ क्या है।कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में शिवराजपुर के एसओ महेश चंद्र यादव भी शहीद हुए हैं। डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के शहीद होने के खबर उनके परिवार को मिली तो पूरा परिवार गमगीन हो गया। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर उनका परिवार पहुंचा और बिलख-बिलख कर रो पड़ा। कुछ पुलिसकर्मी उन्हें सांत्वना देते नजर आए।

पुलिस टीम को रोकने के लिए विकास दुबे ने अपने समर्थकों के साथ इसी तरह अपने घर की ओर जाने वाला रास्ता रोका। बीच सड़क पर जेसीबी इसी तरह खड़ी कर दी गई, जिससे पुलिस की जीप आगे नहीं जा सकी। कानपुर में हुए पुलिस टीम पर हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। इस घटना के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कानपुर के बाहर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। विकास दुबे के सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मी

1. क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा

2. थाना प्रभारी शिवराजपुर महेश चंद्र यादव

3. चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार सिंह

4. सब इंस्पेक्टर नेबू लाल

5. सिपाही सुल्तान सिंह

6. सिपाही राहुल

7. सिपाही बबलू

8. सिपाही जितेंद्र

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी से बड़ी खबर : गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की खबर, 7 लोग थे सवार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में युवाओं के हृदय स्वास्थ्य के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी, गृह सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद
  • केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
  • एनसीसी के लिए 25 कैडे्स का चयन
  • बदरीनाथ हाईवे पर ड्रोन से की जारी निगरानी – एसपी सर्वेश पंवार
  • आंतकियों पर सेना की कार्रवाई सराहनीय – शंकराचार्य
  • ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
  • बद्रीनाथ धाम की अब सुरक्षा करेगी आईआरबी
  • डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 जून से पहले बाढ़ चौकियां हों सक्रिय, प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.