सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जिले को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल, सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन, डीएम मयूर दीक्षित व सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2026 5:13 अपराह्न

हरिद्वार : जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने की पहल की गई है, जिसका शुभारंभ आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाए जाए, जिससे कि कोई भी व्यक्ति वाहनों से कूड़े को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंक सके।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने कहा कि इस पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोका जा सके। साथ ही सभी निजी एवं वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहन संचालकों से भी अपने वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने की अपील की गई है, जिससे यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखी जा सके। इस अभियान पर उन्होंने जनपदवासियों एवं वाहन संचालकों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरिद्वार केवल प्रशासन का लक्ष्य नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बना ले, तो ‘हरिद्वार स्वच्छ हो अपना’ संकल्प अवश्य साकार होगा।” इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध सभी सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने के लिए वाहन चालकों को डस्टबिन उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कुमार, पुनीत नागर, परिवहन आरक्षी सचिन, अर्जुन, राहुल आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.