शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2026 12:17 पूर्वाह्न

चमोली : श्री नंदादेवी बड़ी जात यात्रा आयोजन समिति द्वारा वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के दृष्टिगत वन विभाग, पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा प्रस्तावित पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य यात्रा मार्ग की वर्तमान स्थिति, सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

संयुक्त टीम ने वाण से होमकुंड होते हुए सुतोल तक तथा सुतोल से होमकुंड तक प्रस्तावित यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान वाण से ज्यूरागली तक लगभग 32 किलोमीटर तथा सुतोल से होमकुंड तक लगभग 34 किलोमीटर क्षेत्र का स्थलीय परीक्षण किया गया। निरीक्षण में मार्ग के कई हिस्से अत्यंत दुर्गम, जोखिमपूर्ण एवं भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील पाए गए।

स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने श्री नंदा देवी बड़ी जात आयोजन समिति को पत्र जारी कर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित यात्रा मार्ग दुर्गम वन क्षेत्रों एवं विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरता है, जो आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा का आयोजन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में निहित प्रावधानों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किया जाना आवश्यक है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि बेदनी से आगे स्थित अत्यंत निर्जन वन क्षेत्र एवं अन्य पड़ावों की यात्रा विशेष रूप से जोखिमपूर्ण हो सकती है। ऐसे में जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित यात्रा को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यथासंभव सीमित रखने की अपेक्षा की गई है।

साथ ही, यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेदनी के लिए प्रस्थान करने से पूर्व वाण में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके और यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को कम किया जा सके।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने यात्रा आयोजन समिति से यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने यात्रा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन से भी पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने तथा मार्ग की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अत्यधिक सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.