शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; अनियमितता पर अर्थदंड और एफआईआर

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2026 4:59 अपराह्न
  • जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पौड़ी में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी, दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
  • जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, जिला पूर्ति अधिकारी की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोटद्वार में लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, बाट-माप निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर वाहन को पकड़कर सिलेंडरों को जब्त किया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जिले में कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

श्रीनगर में सीओ पुलिस अनुज कुमार, तहसीलदार दीपक भंडारी और पूर्ति निरीक्षक विवेक कैन्तुरा की संयुक्त टीम ने एक गैस गोदाम और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक केसी बौंठियाल ने दुगड्डा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने पौड़ी क्षेत्र में 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार धुमाकोट कुंदन सिंह नयाल और पूर्ति विभाग की टीम ने धुमाकोट व नैनीडांडा क्षेत्र में एक गैस गोदाम और 19 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने चाकीसैंण क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत ने कोट व खोलाचौरी क्षेत्र में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दो मामलों में 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने चैलूसैंण क्षेत्र में सात प्रतिष्ठानों, पूर्ति निरीक्षक हेमेंद्र कुमार ने पाबौ क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों तथा अभिषेक कर्णवाल ने लैंसडाउन क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

वहीं उपजिलाधिकारी रेखा आर्य के नेतृत्व में सतपुली क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय राणा ने नौगांवखाल व पोखड़ा क्षेत्र में एक गैस गोदाम, दो पेट्रोल पंप और 27 प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक सचिन भट्ट ने थलीसैंण क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और छह प्रतिष्ठानों, जबकि पूर्ति निरीक्षक प्रियंका बिष्ट और विशेष राठौर ने उफ़रैंखाल व रिखणीखाल क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक दिव्या मुखिया ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और तीन आश्रमों का निरीक्षण किया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल अन्तर्गत संचालित समस्त गैस एजेंसियों में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा आपूर्ति भी सुचारू है। समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाए। जनपद में आज भी घरेलू, गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हुई है तथा जनपद को निरन्तर रूप से घरेलू गैस प्राप्त हो रही है। उन्होंने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से यह भी अपील कि है कि अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा निर्धारित समयावधि (25 दिन) के उपरान्त ही अपनी गैस हेतु बुकिंग कराएं। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
  • उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश
  • मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.