सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 14, 2026 11:19 पूर्वाह्न

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में एक अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मौजूदगी में भारतीय टीम ट्रॉफी लेने मंच पर नहीं पहुंची। रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने का फैसला किया था।

श्रीलंका को दिए गए पदक और रनर-अप चेक

मैच समाप्त होने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन शुरू होने में कुछ देरी हुई। सबसे पहले श्रीलंकाई टीम को मंच पर बुलाया गया। खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए और मोहसिन नकवी ने श्रीलंका की टीम को उपविजेता का चेक सौंपा।

इसके बाद भारतीय टीम के मंच पर पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रेजेंटर ने कुछ समय बाद समारोह समाप्त होने की घोषणा कर दी। भारतीय खिलाड़ी इस दौरान ड्रेसिंग रूम में ही रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया भी मैदान पर मौजूद थे। बताया गया कि सैकिया ने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत भी की।

2025 के एशिया कप फाइनल की यादें हुईं ताजा

ट्रॉफी को लेकर यह घटनाक्रम पिछले साल के पुरुष एशिया कप फाइनल के बाद हुए विवाद की भी याद दिलाता है। 2025 में पुरुष एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने भी पुरस्कार समारोह में नकवी से ट्रॉफी लेने से दूरी बनाई थी। उस समय नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर मैदान से चले गए थे।

इस बार हालांकि स्थिति अलग रही। श्रीलंकाई टीम को पुरस्कार देने के बाद नकवी मैदान से चले गए और ट्रॉफी अपने साथ नहीं ले गए। बाद में भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का था।

आठवीं बार चैंपियन बना भारत

भारत की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी ले लिया। फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को दबाव में रखा और पूरी टीम 111 रन पर आउट हो गई। 72 रन की जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप में अपना दबदबा बरकरार रखा और आठवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.