रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम योगी ने कहा है कि विपक्षी दल देश और प्रदेश में जातीय, सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश कर रहे हैं

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 4, 2020 10:04 अपराह्न

हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर सियासत तेज है. हाथरस पहुंचकर अलग-अलग दलों के राजनेता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. पीड़ित परिवार के आंसू पोंछ रहे हैं. दुख की इस घड़ी में हर तरह से साथ देने का दिलासा दे रहे हैं तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार को भी घेर रहे हैं. इस घटना को लेकर विपक्ष आक्रामक है.

चौतरफा आलोचना से सरकार घिरी, तो अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर पलटवार किया है. सीएम योगी ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल देश और प्रदेश में जातीय, सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश कर रहे हैं. इन्हें विकास हजम नहीं हो रहा. दंगे होंगे तो विकास रुकेगा. सीएम योगी ने कहा कि दंगों की कोशिश के पीछे सियासी रोटियां सेंकने की मंशा है.

जिन्हें विकास अच्छा नहीं लग रहा है, वह जातीय और सांप्रदायिक दंगा भड़काना चाहते हैं।

इन दंगों की आड़ में उन्हें राजनीतिक रोटियां सेंकने का अवसर मिलेगा,इसलिए वे नित नए षड्यंत्र करते हैं,इन षड्यंत्रों के प्रति पूरी तरह आगाह होते हुए हमें विकास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना है। pic.twitter.com/vbo7yUgH7H

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 4, 2020

सीएम योगी ने कहा कि दंगे कराने की कोशिश को असफल कर विकास की गति को और बढ़ाएंगे. गौरतलब है कि हाथरस गैंगरेप को लेकर विपक्षी दल आक्रामक और यूपी सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए.

वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे, तब पुलिस को उत्तेजित कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठी भांजनी पड़ी. बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए पहले एसआईटी बनाई थी. अब मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘जश्न-ए-देहरादून’ की तारीख घोषित, पहुंचेंगे ख्यातिप्राप्त कवि और शायर
  • नशे के खिलाफ पौड़ी की अनूठी पहल, अनमोल जीवन से जागरुक होगी नयी पीढ़ी
  • जल संकट वाले क्षेत्रों को मिलेगी राहत, नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश, बेड पर मृत मिले युवक और युवती
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है – नितिन नबीन
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है: नितिन नबीन
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अवैध निर्माण सील
  • सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.