शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री धामी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 12:21 पूर्वाह्न
  • संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता के लिए अभियोजन विभाग को मिलेगी 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि
  • अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को किया सम्मानित, ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का किया विमोचन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अभियोजन विभाग के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अभियोजन विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने तथा आमजन को जागरूक करने के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जाएगी। अभियोजन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश की अभियोजन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई।उन्होंने विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एस.सी. बिरमानी एवं गोविन्द राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कण्डवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. महेश कुड़ियाल, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ललित जोशी तथा सेवानिवृत्त अभियोजक राम सिंह शर्मा, मनोहर लाल सडाना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, त्रेपन सिंह बिष्ट एवं सुन्दर सिंह गुसाईं शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में न्याय और सत्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। महाभारत में वर्णित विदुर नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था की प्रतिष्ठा तभी बनी रहती है, जब उसके केंद्र में सत्य, न्याय और निष्पक्षता हो। यही सिद्धांत हमारी न्याय व्यवस्था का भी आधार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। विवेचना अधिकारियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना, तथ्यों एवं साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष स्पष्ट और निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन का पक्ष मजबूती से रखना अभियोजन अधिकारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। अभियोजन अधिकारियों की मेहनत, विधिक दक्षता और निष्पक्षता से न्याय व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अभियोजन अधिकारियों की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है। इसी दिन संविधान सभा ने दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। वर्ष 1979 में प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहल पर 26 नवंबर को विधि दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। वर्ष 2015 में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल एवं नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं। यह स्वतंत्रता के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था के सबसे बड़े सुधारों में से एक है। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष बल दिया गया है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से अभियोजन अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए न्यायालय भवनों के निर्माण के साथ ही पुराने भवनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की न्याय तक पहुंच सुगम हो रही है। राज्य सरकार युवा अधिवक्ताओं के कौशल विकास, विधि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून तभी प्रभावी होता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित हो और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस संकल्प को साकार करने में अभियोजन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन ए.पी. अंशुमान सहित अभियोजन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रोजगार से नवाचार तक, युवाओं के लिए अवसरों का नया द्वार खोल रही धामी सरकार
  • कानून के मोर्चे पर धामी सरकार के बड़े फैसले, उत्तराखंड में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक सख्त व्यवस्था
  • राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां
  • संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री धामी
  • पवाणी के अग्निकांड पीड़ित हर परिवार को 05 लाख रुपये देगी राज्य सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गैरसैंण की अनदेखी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, एक दिसंबर से आंदोलन
  • जिला कार्यालय से थानों तक संविधान दिवस की धूम, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी को किसान सभा का गोपेश्वर में धरना
  • नशे में 25 यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था चालक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • गणित को रोचक बनाने के गुर सीख रहे शिक्षक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.