शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कानून के मोर्चे पर धामी सरकार के बड़े फैसले, उत्तराखंड में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक सख्त व्यवस्था

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 12:30 पूर्वाह्न
  • समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और सख्त भू-कानून के जरिए नियमन की पहल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विगत पांच वर्षों के दौरान उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानूनी जवाबदेही तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता तक लागू कर उत्तराखंड ने देश के सामने कानून आधारित शासन व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत किया है।

उत्तराखंड 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों के लिए सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू किया गया है। इसी तरह सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए वर्ष 2023 में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत संगठित तरीके से परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और संस्थाओं के लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने और दोषियों को भर्ती परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की व्यवस्था भी की गई है।

धर्मांतरण और उपद्रव पर नियंत्रण

धर्मांतरण विरोधी कानून को वर्ष 2022 में और सख्त किया गया। इसके तहत बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, दबाव या विवाह के माध्यम से अवैध धर्म परिवर्तन कराने पर रोक लगाई गई है। वहीं, दंगों, बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से भरपाई कराने के लिए उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया। इसके तहत नुकसान का आकलन करने और जिम्मेदार लोगों से मुआवजा वसूलने के लिए दावा अधिकरण गठित करने का प्रावधान है।

सख्त भू-कानून

प्रदेश में भूमि की अनियंत्रित खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त भू-कानून लागू किया गया। इसके तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोग कृषि और उद्यान भूमि नहीं खरीद सकते। इसका उद्देश्य स्थानीय भूमि संसाधनों और हितों की सुरक्षा करना है। राज्य में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले छद्मवेशधारियों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिला सशक्तिकरण को धामी सरकार की नई धार, 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
  • रोजगार से नवाचार तक, युवाओं के लिए अवसरों का नया द्वार खोल रही धामी सरकार
  • कानून के मोर्चे पर धामी सरकार के बड़े फैसले, उत्तराखंड में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक सख्त व्यवस्था
  • राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां
  • संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री धामी
  • पवाणी के अग्निकांड पीड़ित हर परिवार को 05 लाख रुपये देगी राज्य सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गैरसैंण की अनदेखी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, एक दिसंबर से आंदोलन
  • जिला कार्यालय से थानों तक संविधान दिवस की धूम, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी को किसान सभा का गोपेश्वर में धरना
  • नशे में 25 यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था चालक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.