शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेरणा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र

शेयर करें !
posted on : अगस्त 27, 2022 8:36 अपराह्न
नोएडा। प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के तहत नोएडा के सी-56/20, सेक्टर 62 प्रेरणा भवन में संचालित प्रेरणा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में शनिवार को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कम्प्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश वीर जी (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर नोएडा) ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है की प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के तहत प्रेरणा भवन में निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हो रहा है। यहां जिस प्रकार का सेवा कार्य प्रेरणा शोध संस्थान न्यास कर रहा है वह सराहनीय है।
मुख्य वक्ता विनोद कौशिक (विभाग सह कार्यवाह नोएडा) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए कम्प्यूटर के साथ जो चरित्र निर्माण का कार्य चल रहा है वह निःसंदेह सरहानीय कार्य  है। मैं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। प्रेरणा में बच्चों को जो प्रेरणा देने का कार्य किया जा है वह महान सेवा कार्य है। मुझे बहुत खुशी है की आज मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बना। संस्थान आज उन लोगों के लिए काम कर रहा है जिसके लिए कम ही लोग आगे आते है। एक बार फिर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई।
प्रेरणा कम्प्यूटर केन्द्र की निदेशक मोनिका चौहान जी ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के तहत निःशुल्क प्रेरणा कम्प्यूटर केन्द्र संचालन मार्च 2021 से किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्थान द्वारा द्वितीय सेन्टर का संचालन नोएडा के छलेरा गांव के गली नम्बर-3 में किया जा रहा है। लगभग एक वर्ष से प्रेरणा भवन में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को आज उनके अभिभावकों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चें गरीब परिवार से आते है, जो की पैसे देकर कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण नहीं ले सकते है। इस लिए हम ऐसे बच्चों को संस्थान के माध्यम से यहां निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराते है। हमारा मुख्य उद्देश है कि हम ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ सकें, ताकि वह इस टेक्नोलॉजी युग में पीछे न रह जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की उपाध्यक्ष प्रीति दादूजी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश वीर जी (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर नोएडा), मुख्य वक्ता के रूप में विनोद कौशिक (विभाग सह कार्यवाह नोएडा) सहित अन्य गणमान्य बुद्धिजीवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोनिका ने किया। इस दौरान सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.