लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के त्त्वधान में आज दिनांक आज 21 जून 2022 8th अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स, छात्र छात्राओं, एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. लवनी रानी राजवंशी द्वारा कैडेट्स, छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि योग को अपनी दिन चर्या में शामिल करें ,इससे मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है,जिससे हमें अधिक ऊर्जा और शक्ति मिलती हे, कार्यकर्म का संचालन एनसीसी प्रभारी ले. डॉ पंकज कुमार ने किया , उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कैडेट्स, छात्र छात्राओं और महाविद्यालय के स्टाफ को योगाभ्यास कराया साथ ही “करो योग रहो निरोग का मंत्र “दिया । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आरके द्विवेदी, डॉ. पवनिका चंदोला, डॉ. भगवती पंत, डॉ. शेफाली रावत, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. रेखा यादव, डॉ. नेहा शर्मा , डॉ. शुभम काला आदि मौजूद रहे।


