रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योग न केवल स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह जीवन की समरसता, संतुलन और शांति का मार्ग भी है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2025 4:20 अपराह्न

कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार–बद्रीनाथ मार्ग स्थित मालवीय उद्यान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट (पतंजलि) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर एक नई ऊंचाई प्रदान की है। आज न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में योग घर-घर तक पहुँच चुका है। योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें हमारी प्राचीन संस्कृति से भी जोड़ता है, और आज यह रोजगार का एक सशक्त साधन भी बन चुका है। विद्यालयों में शिक्षा के साथ योग का समावेश यह दर्शाता है कि भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने का कार्य योग कर रहा है।” उन्होंने क्षेत्रवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन योग करना चाहिए और अपने बच्चों को भी योग की ओर प्रेरित करना चाहिए ताकि उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाया जा सके।

कार्यक्रम के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार स्थित टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयुर्वेदिक अस्पताल कोटद्वार द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यहाँ पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोटद्वार निहारिका सेमवाल भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदान शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, डॉ. अंजना पंत, रोशन कुमार, दीपा देवी, राकेश काला, संग्राम सिंह भंडारी, दिनेश जुयाल, विष्णु अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
  • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, IPS, PPS और PCS अधिकारियों के तबादले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.