posted on : जून 5, 2022 10:43 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। उपरांत स्वयं सेवियों द्वारा रोपित वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर मार्ग निर्माण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में स्वयंसेवियों ने भविष्य की पर्यावरण चुनौतियों पर गोष्ठी आयोजित की।। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 लवनी रानी राजवंशी ने स्वयं सेवियों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपना जीवन का लक्ष्य बनाएं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा0 डी0सी0 बेबनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम चलने चाहिए। इस अवसर पर रूप सिंह, अनिल सिंह, साक्षी, तेजस्वी शिवानी, दिव्या, निकिता, सोनी, शिल्पा, सिमरन, आकांक्षी, मीनाक्षी, रोहित, आशीष, दीपक आदि ने प्रतिभाग किया।



