रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योतिर्मठ की सुरक्षा के लिए अलकनंदा तट से युद्धस्तर पर कार्य हुआ शुरू

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 5:50 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। नगर में वर्ष 2023 में आई भू-धंसाव की आपदा के बाद ज्योतिर्मठ नगर को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग पुल तक अलकनंदा नदी के तट पर सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाई गई है।

सिंचाई विभाग द्वारा 230 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस दीवार का कार्य 9 नवंबर से शुरू हुआ था, जिसमें अब तक लगभग 60 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य है कि मानसून से पहले पूरा कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धीरज डिमरी ने बताया कि इस परियोजना की लगातार निगरानी उत्तराखंड सरकार द्वारा की जा रही है। ULMCC (उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र) प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट शासन को भेज रहा है। इस सुरक्षा परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत आ रही है और जून माह तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यों की गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए हैं। नृसिंह वार्ड के सभासद दीपक शाह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कहा कि यह सुरक्षा दीवार जोशीमठ के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

सरकार के इस पहले चरण के प्रयासों के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में नगर के विभिन्न वार्डों में ड्रेनेज और सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू होगा, जिससे भू-धंसाव की समस्या को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.