बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2026 12:22 पूर्वाह्न

​जोशीमठ/पांडुकेश्वर । देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन तेज होता जा रहा है। बद्रीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव पांडुकेश्वर और जोशीमठ के रविग्राम वार्ड ने एक सुर में नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में शराब के सेवन और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रामीणों के इस साहसिक निर्णय की पूरे जनपद में सराहना हो रही है, जिसे भविष्य की पीढ़ी के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में देखा जा रहा है।

​कुबेर नगरी पांडुकेश्वर में ऐतिहासिक फैसला

​’कुबेर नगरी’ के नाम से विख्यात पांडुकेश्वर में ग्राम प्रधान मनोरमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि गांव के किसी भी सामाजिक कार्य या सार्वजनिक समारोह में शराब का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। इस बैठक में गांव के विभिन्न समूहों (थोक) के प्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाई।

​बैठक में कम्दी थोक अध्यक्ष जगदीश पंवार, भंडारी थोक अध्यक्ष कल्याण सिंह, और मेहता थोक अध्यक्ष राजदेव मेहता सहित महिला मंगल दल की अध्यक्ष बीना पंवार और क्षेत्र पंचायत सदस्य साधना कन्नी मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि देवभूमि की मर्यादा और गांव की शांति बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाना अनिवार्य था। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड लगाने का भी प्रावधान किया गया है।

​रविग्राम वार्ड में 21 हजार रुपये का कड़ा जुर्माना

​दूसरी ओर, जोशीमठ नगर के रविग्राम वार्ड ने नशामुक्ति के अभियान को और अधिक सख्त बनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। वार्ड सभासद प्रवेश डिमरी ने बाताया कि वार्ड के भीतर होने वाले किसी भी सामाजिक, धार्मिक कार्यों या विवाह समारोहों में मादक पदार्थों और शराब का वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

​विशेष प्रावधान 

रविग्राम वार्ड के नियमों के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति इस पाबंदी का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर 21,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वार्ड वासियों का मानना है कि केवल नसीहतों से बदलाव संभव नहीं है, इसलिए जुर्माने का कड़ा प्रावधान किया गया है ताकि शादियों और उत्सवों की पवित्रता बनी रहे।

​युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा

​इन दोनों क्षेत्रों के प्रतिनिधियों का कहना है कि समारोहों में बढ़ता नशे का चलन न केवल परिवारों पर आर्थिक बोझ डाल रहा था, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी अंधकार में धकेल रहा था।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.