बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2026 12:32 पूर्वाह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, जल निकासी व्यवस्था, मलबा प्रबंधन एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पाई गई कमियों पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पौड़ी बस अड्डे के समीप श्रीनगर रोड की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसाती जल निकासी के लिए बनी नाली की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) को प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान सहायक अभियंता, लोनिवि (एनएच) ने अवगत कराया कि नाली निर्माण का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदों ने जिलाधिकारी को बताया कि बरसात के समय नाली जाम होने से पानी पौड़ी गांव की ओर बह जाता है, जिससे कुछ मकानों के आसपास भू-धंसाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे फैले पत्थरों एवं मलबे पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अनावश्यक रूप से मलबा जमा नहीं रहना चाहिए तथा अनुपयोगी मलबे का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अन्यथा इसे अवैध भंडारण मानते हुए नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने डंपिंग जोन का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि किसी भी नए डंपिंग जोन में मलबा डालने से पूर्व वहां गेबियन वॉल (सुरक्षात्मक दीवार) का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने पहले से निर्मित गेबियन वॉल की प्रभावशीलता का परीक्षण करने तथा जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल गेबियन वॉल निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए बिना मलबा डंप न किया जाए।

उन्होंने पहाड़ी की ओर होने वाली कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने, ढलानों को सुरक्षित बनाने तथा कटिंग के साथ-साथ मलबे को नियमित रूप से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों को हेलमेट, सुरक्षा जूते एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत कार्ययोजना, समय-सीमा, सुरक्षात्मक दीवार (गेबियन वॉल), ब्लॉक टॉप सहित विभिन्न कार्यों की पूर्णता का स्पष्ट रोडमैप तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता, सुरक्षा एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर सहायक अभियंता धनंजय वर्मा, सभासद अरविंद रावत, प्रदीप असवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.