रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2026 12:10 पूर्वाह्न

पंतनगर (उत्तराखंड): गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने डॉ. पूजा गौड़ को उनके कृषि क्षेत्र में नवोन्मेषी कार्यों के लिए ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान विशेष रूप से चकराता क्षेत्र के किसानों और महिलाओं को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा नए कृषि-व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. पूजा गौड़ ने क्षेत्र की महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और वे स्वावलंबी बन पा रहे हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), पूसा, भारत सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त, डॉ. गौड़ को नई दिल्ली में 12-14 मार्च 2026 को आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन वुमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स (GCWAS-2026) में युवा वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया, जिसमें विश्व के 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डॉ. पूजा गौड़ ने कहा, “मैंने अपने करियर को आईटी (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से केटी (कृषि टेक्नोलॉजी) में बदल दिया है। मैं चाहती हूं कि युवा वर्ग भी इस दिशा में कदम बढ़ाए। कृषि एक बेहतरीन व्यवसाय है। छोटी-मोटी नौकरियों के बजाय वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाकर युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं।”

उन्होंने KVK प्रभारी और विश्वविद्यालय के कुलपति का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें यह मंच प्रदान किया और उनके कार्यों को सम्मानित किया। डॉ. गौड़ ने यह सम्मान उन सभी किसान भाइयों-बहनों को समर्पित किया जो उनके साथ हर मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा, “यह सम्मान मेरे उन साथियों का है जो दिल से जुड़े हैं। मैं उनके कल्याण और प्रगति के लिए ऐसे ही कार्य करती रहूंगी।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.