रविवार, जुलाई 6, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंटाना की लकड़ियों से सामान बनाकर महिलाएं कर रही अपनी आर्थिकी मजबूत

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2024 4:32 अपराह्न
  • चमोली में लैंटाना की लकड़ियों से उपयोग सामान बना महिलाएं कर रही अपनी आर्थिकी मजबूत
  • महिलाओं ने एक वर्ष में लैंटाना से बने उत्पादों के विपणन से 2 लाख से अधिक की आय अर्जित की
चमोली : जनपद में लैंटाना की लकड़ियों से नैल कुड़ाव क्षेत्र की महिलाएं उपयोग सामान बनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। यहां महिलाओं लैंटाना की लकड़ियों से बने उत्पादों का विपणन कर एक वर्ष में 2 लाख 15 हजार की आय अर्जित कर ली है।
सहायक परियोजना निदेशक एनआरएलएम केके पंत ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2018 में दशोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत नैल कुड़ाव की छह महिलाओं ने जय भैरवनाथ स्वयं सहायता समूह का गठन किया। जिसके बाद से समूह की ओर विभिन्न प्रकार की सामुहिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। ऐसे में मिशन के तहत अप्रैल 2023 में समूह को लैंटान से फर्नीचर निर्माण कर 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने यहां लैंटेना की लकड़ियों से डस्टबीन, फाइल ट्रे, फ्लावर ट्रे, शू-रैक, कलमदान सहित घर और कार्यालय में उपयोग होने वाली सामग्री का निर्माण शुरु किया। समूह की ओर से तैयार उत्पादों का विपणन सरकारी, गैर सरकारी और खुले बाजार में किया जा रहा है।
महिलाओं की ओर से बनाये जा रहे उत्पाद प्लास्टिक के सामान के विकल्प के रुप के लोगों को खूब भा रहे हैं। ऐसे में केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से इस वर्ष रुद्रनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर महिला समूह से क्रय किये गए 250 कूड़ादान लगाए हैं। इसके साथ ही जिले के बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य विभागों की ओर से भी उत्पादों का क्रय करने के साथ ही समूहों के उत्पाद स्थानीय व प्रादेशिक मेलों में भी स्टॉल के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूह की ओर से अभी तक एक वर्ष में 2 लाख 15 हजार की आय अर्जित की गई है। कहा कि उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल के भुगतान के बाद बची शेष राशि को महिलाओं में वितरित किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों का गठन आजीविका संवर्द्धन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसके तहत ग्राम पंचायत नैल कुड़ाव के महिला समूह की ओर से लैंटाना की लकड़ियों के उत्पाद तैयार कर बेहतर आय अर्जित की जा रही है।
– अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी, चमोली।

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जुलाई 2025
  • देहरादून : पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, अब होगी जांच
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने नीलकंठ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जताई सख़्ती, समर्पण के साथ कार्य करने के दिये निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने पर एएमए जिला पंचायत और अधिशासी अभियंता लोनिवि से स्पष्टीकरण तलब
  • उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई, सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने का मामला, कोतवाली नगर और थाना राजपुर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज
  • यात्रा लेखन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए ह्यू और कोलीन गैंटज़र को मिला पद्म श्री सम्मान
  • डीएम आशीष भटगाई ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
  • कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग अवरुद्ध, डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर एसडीएम अनिल सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण, तत्काल खुलवाने के दिए निर्देश
  • बागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, डीईओ आशीष भटगाई ने दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.