गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2025 1:11 पूर्वाह्न

देहरादून : शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ के अन्तर्गत आज सहसपुर, देहरादून में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर जंगलात रोड, सहसपुर स्थित अनीस अहमद प्रधान के घर पर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. अनमोल गोयल व डॉ. दीपा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. राशि वार्ष्णेय, सर्जरी विभाग के डॉ. उपमन्यु जोशी एवं शिशु व बाल रोग विभाग के डॉ. मोहम्मद शाबान व नेत्र रोग विभाग के डॉ. राजेश्वर सिंह एवं डॉ. सुमित ओली ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ब्लड़ शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड़ प्रेशर व नेत्र जांचे भी की गई। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सहसपुर व इस क्षेत्र के ग्रामों ढाकी, रैदापुर चारबा, कुुशालपुर, लक्ष्मीपुर चांचक व शंकरपुर आदि के 185 (एक सौ पचासी) रोगियों ने लाभ उठाया। आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण रोगियों ने बढ़चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से जुड़े श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह शिविर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों पर ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ के अन्तर्गत किया जा रहा है। इस फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब वर्ग को उन्हीं के क्षेत्र में निःशुल्क गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाना है।

डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग समाज के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब वर्ग की सेवा के मानवीय लक्ष्य के प्रति कृत संकल्पबद्ध है। उन्होंने जानकरी दी कि एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा मोथरोवाला व भाउवाला में ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्रो व खुड़बुड़ा में नगर स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जहां न्यूनतम मूल्य पर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएँ विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की देख-रेख में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा मानवता की सेवा हेतु इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में शिविर की आयोजन समन्वयक एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉ. मेघा लूथरा, डॉ. मोहम्मद अंसार, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. परकीत सिंह, डॉ. परविन्दर, डॉ. रश्मि, हैल्थ इंस्पैक्टर संदीप कुमार, उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, सहसपुर के ग्राम प्रधान अनीस अहमद का विशेष सहयोग रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.