शनिवार, दिसम्बर 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जताई सख़्ती, समर्पण के साथ कार्य करने के दिये निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने पर एएमए जिला पंचायत और अधिशासी अभियंता लोनिवि से स्पष्टीकरण तलब

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2025 11:56 अपराह्न
  • कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम ने जताई सख़्ती, समर्पण के साथ कार्य करने के दिये निर्देश
  • कार्य में लापरवाही बरतने पर एएमए जिला पंचायत और अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिया कारण बताओ नोटिस
  • कांवड़ मेले से पहले डीएम ने कसी नकेल, हर विभाग को सौंपी जिम्मेदारी
  • कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिये एसपीओ को जारी किये ड्यूटी कार्ड

लक्ष्मणझूला : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यों को समय पर पूरा नहीं करने पर अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि अधूरे कार्यों को तुरंत पूरा करें।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग से श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी की जानकारी लेते हुये कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा निगरानी निरंतर जारी रहे। बाघखाल से नीलकंठ पैदल मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था के लिये वन विभाग, उरेड़ा और जिला पंचायत को क्षेत्र बांटकर अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को निर्देश दिये कि शौचालयों की संख्या और उनमें पानी की व्यवस्था की सूची शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने लोनिवि को नीलकंठ मार्ग पर जगह-जगह पड़े मलबे को हटाने व जल संस्थान को मंदिर परिसर के बाहर तक पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कहा कि रविवार तक पानी की आपूर्ति हर हाल में सुचारू हो जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कांवड़ मेले के दौरान एम्बुलेंस और आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा कंट्रोल रूम पूरी तरह क्रियाशील हो और आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करें। जिलाधिकारी ने वन विभाग को पैदल मार्ग की सफाई व्यवस्था हेतु 15 दिनों के पर्यावरण मित्रों की तैनात और वन कर्मियों को गश्त करने निर्देश दिये। नगर पंचायत जोंक को कूड़ा निस्तारण, पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति तथा लाइटिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को घाटों के आसपास डबल बैरिकेडिंग करने और उपजिलाधिकारी को घाटों की सघन चेकिंग के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी होटलों और दुकानों की नियमित जांच करें। होटलों में रेट लिस्ट चस्पा हो और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने नीलकंठ स्थित पार्किंग स्थल में मोबाइल शौचालयों स्थापित करने और तीन गार्बेज वेन की व्यवस्था करने के निर्देश जिला पंचायत को दिये। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाला में गौवंश को छुड़वाने और खुले में कूड़ा न दिखे, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को 7 जुलाई तक किसी आपदा अथवा एक्सीडेंट की दशा में संपूर्ण कंटीजेंसी प्लान तथा एसओपी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वहीं पुलिस विभाग द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसरों को भी ड्यूटी कार्ड वितरित किये गये। एसपीओ द्वारा कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल व रेखा आर्य, सीओ श्रीनगर अनुज कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल
  • एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
  • देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” – 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक
  • तीन दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का हुआ समापन 
  • नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने दिखाया मानवता का अद्भुत उदाहरण
  • शैलशिल्पी विकास संगठन का 8वां स्थापना दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न
  • बेहतर समाज सेवा के लिए चार को मिला सम्मान
  • पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से धर दबोचा
  • 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात, जनहित के मुद्दो पर डीएम सविन बंसल की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में देहरादून और उत्तराखण्ड के अन्य इलाकों में नदियों के पुनर्जीवन का उठाया मुद्दा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.