posted on : अप्रैल 10, 2022 4:37 अपराह्न
कोटद्वार । द्वारीखाल ब्लॉक के बमोला गांव निवासी एक महिला ने विषाक्त का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली कोटद्वार में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीपा मल्ल ने बताया कि शुक्रवार रात महिला ने विषाक्त का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजन उसे कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय लाएं जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनीता पत्नी पुरूषोत्तम(33) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । बताया कि महिला ने किस वजह से जहर खाया। इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।




