गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में बर्फबारी से हुआ मौसम ठंडा, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2024 9:38 अपराह्न

देहरादून : राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार देर रात से हो रही वर्षा और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। बुधवार को चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं, पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी और धनोल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। यहां करीब दो इंच तक बर्फ जम गई है। चमोली जिले में ओली समेत आसपास के 20 गांव बर्फ से पट गए हैं।

बर्फबारी अभी जारी है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगगानी से लेकर गंगोत्री तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अवरुद्ध है। इसके अलावा जिले के पांच मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुए हैं। इन मोटर मार्गो में उत्तरकाशी से लम्बगांव श्रीनगर को जोड़ने वाला मार्ग भी शामिल है। बुधवार की रात को जिला मुख्यालय सहित पुरोला, बडकोट, नौगांव में जमकर वर्षा हुई है। जनपद उत्तरकाशी में लंबे अंतराल के बाद वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली है।

जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात को ही मौसम ने करवट ले ली थी ।जिसके बाद मंगलवार की रात को निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। बुधवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा जारी रही। जबकि गंगोत्री यमुनोत्री हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। लेकिन रात को तापमान में गिरावट आई तो ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई है।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.