रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2026 5:53 अपराह्न

मुंबई : गोवंश संरक्षण को केंद्र में रखकर आयोजित एक विशेष काव्य प्रतियोगिता का फाइनल गुरु नानक खालसा महाविद्यालय, माटुंगा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता गुरु नानक खालसा महाविद्यालय, उमा कल्याण ट्रस्ट तथा भारतीय गोवंश रक्षण-संवर्द्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। मुंबई और आसपास के 15 विभिन्न कॉलेजों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

IMG 20260217 WA0001

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला भारती रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कविता केवल व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को सही दिशा देने का एक सशक्त साधन भी है। खालसा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. रत्ना शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि हिंदी विभागाध्यक्ष एवं उपप्राचार्य प्रो. डॉ. मृगेन्द्र राय ने प्रतियोगिता का संचालन किया। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने विशेष अतिथि के रूप में उमा कल्याण ट्रस्ट के गोवंश संरक्षण संबंधी कार्यों की प्रशंसा की।

IMG 20260217 WA0002

प्रतियोगिता के परिणामों में रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज की मौसम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, भवंस कॉलेज के पवनजीत गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा राम नारायण रुइया कॉलेज की तनु सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कीर्ति कॉलेज की महिमा मिश्रा और एल.आर. तिवारी डिग्री कॉलेज की ऐश्वर्या शुक्ला को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के लिए शीघ्र एक अलग समारोह आयोजित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में डॉ. आर.एस. दुबे, डॉ. बी.पी. सिंह और डॉ. उषा मिश्रा शामिल थे।

यह काव्य प्रतियोगिता गोवंश आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय देशी गोवंश की वैज्ञानिक उपयोगिता, सांस्कृतिक महत्व, ग्रामीण जीवन में भूमिका तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान से अवगत कराना है। आयोजकों का मानना है कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थी गाय से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे, अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ेंगे तथा देशभक्ति की भावना मजबूत होगी।

प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में विभाजित हैं—9वीं-10वीं, 11वीं-12वीं तथा स्नातक-स्नातकोत्तर स्तर। निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं पहले दो वर्गों के लिए हैं, जबकि काव्य प्रतियोगिता सभी तीनों वर्गों में आयोजित की जा रही है। सभी प्रतियोगिताओं का विषय गोवंश से संबंधित है और भाषा हिंदी निर्धारित है। प्रथम चरण में मुंबई क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में ये प्रतियोगिताएं चल रही हैं तथा जल्द ही अन्य शहरों में भी इनका विस्तार किया जाएगा।

आयोजन में मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग, हिंदी सेवा परिषद, पब्लिक हाई स्कूल, गुरु नानक खालसा कॉलेज और रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज ने सहयोग प्रदान किया। यह पहल गोवंश संरक्षण के साथ-साथ युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू,संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक विनिमय और नवाचार गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
  • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – मुख्य सचिव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.