posted on : फ़रवरी 14, 2022 7:00 अपराह्न
कोटद्वार । लोकतंत्र के महान पर्व माने जाने वाले मतदान के अंतर्गत सोमवार को कोटद्वार विधानसभा सीट के लिए क्षेत्र में शांतिपूर्ण रूप से मतदान शुरू हुआ,जिसमे युवाओ और महिलाओं ने सुबह से ही बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और वोट दिया। इस सीट पर तीन दिग्गज नेता आमने सामने हैं जिसमें कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा से रितु खंडूरी व निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र चौहान है । तीनो ही प्रत्याशी बराबर के दमखम से मैदान में डटे हैं इसलिए यहां मुकाबला त्रिकोणीय है ओर कयास लगाने मुश्किल हैं कि जनता किस को चुन रही है और किसको नकार रही है,कुल मिलाकर कोई भी प्रत्याशी किसी भी ठोस मुद्दे और विकास के दावे के साथ जनता के बीच नही है। सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही तो वहीं किसी भी पोलिंगे बूथ से समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नही आई थी ।



