मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2026 12:46 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के सेलंग-सलूड-डुंग्रा लिंक मोटर मार्ग सुधारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने गाजे बाजों के साथ जोशीमठ नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा। इसमें सड़क सुधारीकरण के कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच की मांग की है। सलूड़ डुंग्रा क्षेत्र की जनता ने मंगलवार को गाजे बाजों के साथ जोशीमठ नगर क्षेत्र में गांव तक सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों को प्रदर्शन जोशीमठ बाजार से होता हुआ तहसील परिसर में पहुंचा। जहां पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा गया।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सेलंग-सलूड-डुंगा आठ किमी सड़क के आठ किमी के मरम्मत, चौड़ीकरण, हिल साइड कटिंग के लिए साढे आठ करोड़ की धनराशि विगत तीन वर्ष पूर्व स्वीकृत की गई थी। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते तीन साल से अभी तक सिर्फ सड़क सुधारीकरण का कार्य कागजों में सिमट कर रह गया है। कहीं पर भी सड़क का चौडीकरण नहीं हुआ है। पुरानी दीवाल को खोलकर नई बनाई जा रही है। पुराना डामर की खोदकर सड़क के दोंनों तरफ डपिंग किया जा रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता सड़क पर बड़े’बड़े गड्ढे़ और सड़क उबड़ खाबड़ बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग से क्षेत्र की सात ग्राम सभाएं जुड़ी हुई है। डुंग्रा से मोल्टा-पगनों के लिए करीबन 13 किमी सड़क विगत 6-7 सालों से निर्माणाधीन है। इसका बदलकर लंगसी-मोल्टा कागजों में किया गया है। ग्राम पंचायत पगनौ से मोल्टा की दूरी करीबन नो किमी है। इस मार्ग पर भी मानकों को धत्ता बताते हुए वित्तीय अनियमितता की जा रही है। सात वर्ष बाद भी अभी तक इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है। कहा कि पूर्व में भी तत्कालीन जिलाधिकारी को इन सड़कों में अनियमितता की जांच की मांग की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे लेकिन मौजूदा समय तक इस पर कोई जांच नहीं हुई है। इससे क्षेत्रीय जनता में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। यदि शीघ्र ही सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जाता और वित्तीय अनियमितता की जांच नहीं की जाती है तो शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनिका पंवार, मोल्टा की प्रधान संगीता देवी, सलूड की प्रधान सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.