गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जीआई भवन निर्माण को ग्रामीणों का अनशन आश्वासन पर समाप्त

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:21 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय इंटर कालेज निजमुला के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर चला आ रहा आमरण अनशन समाप्त हो गया है। दरअसल जीआईसी निजमुला के भवन का निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा किया जा रहा था। पिछले चार सालों से अभी तक भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बरसात के दौरान पठन पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निर्माण कार्य में चल रही हीलाहवाली से नाराज ग्रामीण तीन पूर्व आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बच्चों की पठन पाठन व्यवस्था बाधित न हो। मंगलवार को एसडीएम आरके पांडेय आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारी ग्रामीणों से विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता की। विभाग की ओर से भरोसा दिया गया है कि 20 दिन के भीतर भवन निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस तरह के लिखित आश्वासन के पश्चात आमरण अनशनकारी ग्रामीण अनशन तोड़ने को राजी हुए। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में अब कोई हीलाहवाली नहीं होगी। छात्र हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष व पूर्व प्रधान बृजलाल, एसएमसी अध्यक्ष भीम सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट आदि आमरण अनशन पर बैठे थे। आमरण अनशनकारियों के समर्थन में ग्रामीण क्रमिक धरने पर रहे। इसके पश्चात एसडीएम पांडेय ने जूस पिलाकर ग्रामीणों का आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.