मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में विजिलेंस का शिकंजा : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2026 9:33 अपराह्न

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को शनिवार, 10 अक्टूबर को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी दो पक्षों के बीच चल रहे लेन-देन के विवाद में समझौता कराने और मामला निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रुपये मांग रही थी।

1064 पर की गई थी शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का दूसरे पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस मामले को उसके पक्ष में सुलझाने और समझौता कराने के लिए रानीपुर थाने में तैनात एएसआई सोनिया ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने उत्तराखंड सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद गठित हुई ट्रैप टीम

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

10 हजार रुपये लेते ही की गई कार्रवाई

शनिवार को सतर्कता विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए महिला एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिश्वत मांगने पर 1064 पर करें शिकायत

सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की जा सकती है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.