सोमवार, नवम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2026 11:47 अपराह्न
  • गोपेश्वर पुलिस ने पोखरी बैंड पर चेकिंग के दौरान पकड़ी 1.586 किलो चरस, तस्करी में इस्तेमाल टोयोटा रुमियन कार सीज
  • आश्रम निर्माण संस्था में काम करने की आड़ में जुटाई थी चरस, कपाट बंद होने के बाद 22 नवंबर को हापुड़ के लिए हुए थे रवाना

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही चरस की खेप लेकर हापुड़ भागने की फिराक में लगे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.586 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा रुमियन कार को भी सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गोपेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पोखरी बैंड पर पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई कार

वर्चुअल थाना से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पोखरी बैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की टोयोटा रुमियन कार (यूपी37 एए 5480) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 1.586 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

छह माह से बदरीनाथ क्षेत्र में जमा कर रहा था चरस

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्जुन सिंह पिछले करीब छह माह से बदरीनाथ क्षेत्र में एक आश्रम निर्माण संस्था से जुड़ा हुआ था और आश्रम की देखरेख करता था। इसी दौरान उसने स्थानीय लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर जमा की थी।

इसके बाद उसने अपने साथी विकास शर्मा को हापुड़ से बुलाया। पुलिस के अनुसार, विकास पहले भी चरस की खेप हापुड़ ले जा चुका था। दोनों बदरीनाथ में कुछ दिन साथ रहे और धाम के कपाट बंद होने के बाद 22 नवंबर को कार से हापुड़ के लिए रवाना हुए थे।

मुख्य हाईवे छोड़ लिंक मार्ग से निकलने की थी योजना

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मुख्य हाईवे के बजाय चोपता होते हुए लिंक मार्ग से निकलना चाहते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। हालांकि, पोखरी बैंड पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान उनकी योजना नाकाम हो गई और दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

हापुड़ के बाबूगढ़ निवासी हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास शर्मा (35) और अर्जुन सिंह (40), निवासी बाबूगढ़, हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, कांस्टेबल सुनील चंद्र, रविंद्र, चालक प्रदीप कुकरेती तथा एसओजी के कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और राजेंद्र रावत शामिल रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
  • बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पुष्पवर्षा और ढोल-दमाऊं की थाप से हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, कमलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.