मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2026 12:15 पूर्वाह्न
  • देव दीपावली पर सिद्धपीठ श्री शिव मंदिर में भव्य दीपोत्सव, सवा कुंतल पुष्पों से तैयार रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र
देहरादून । बैकुंठ चतुर्दशी, प्रकाश पर्व एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर धर्मपुर स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। सोमवार को मंदिर की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी और सायंकाल 5100 दीपों के दीपदान ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। हरिनाम संकीर्तन और भजनों से धर्मपुर का वातावरण शिवमय हो उठा।

हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रातः प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर धर्मपुर स्थित एलआईसी भवन के सामने से होते हुए प्रकाश विहार पहुंची। यहां से डॉ. ऋतु गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता के आवास एवं प्रतिष्ठान पर श्रद्धालुओं ने विश्राम किया। इसके बाद प्रभात फेरी वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन और भजनों की गूंज से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी में शामिल भक्तों का स्वागत किया।

5100 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर, पुष्पों की रंगोली ने मोहा मन

सायंकाल मंदिर परिसर में 5100 दीपों का दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी से धर्मपुर चौक जगमगा उठा। इस अवसर पर सवा कुंतल पुष्पों से तैयार की गई दिव्य एवं भव्य रंगोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। दीपों की आभा और आकर्षक पुष्प सज्जा से मंदिर परिसर का दृश्य अलौकिक नजर आया।

कार्यक्रम में सीताराम भट्ट, दीपक शर्मा, सुनील कौशिक, विवेक शर्मा, अशोक सूदी, सुशील मग्गू, मंजू, शर्मिला, अर्चना ठाकुर, सीताराम कश्यप, अरुण सती, कमल गुप्ता, लव मेंदोली, आशीष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.