गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 8:58 अपराह्न
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को दी गई नई शिक्षा नीति की जानकारी, पोस्टर, भाषण और लोकगीत प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा

नैनीडांडा/पौड़ी गढ़वाल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS)-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के लागू होने के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. पी.सी. पालीवाल ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, इसके माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों तथा विद्यार्थियों के कौशल विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

पोस्टर प्रतियोगिता में सूर्यनारायण शाह रहे प्रथम

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर के सूर्यनारायण शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मेघना कोरेगा द्वितीय तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर की श्रुति रावत तृतीय स्थान पर रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में दिव्य नक्षत्र ने मारी बाजी

भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के दिव्य नक्षत्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के मनीष कुमार द्वितीय और बीए पंचम सेमेस्टर के सूर्यनारायण शाह तृतीय स्थान पर रहे।

लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथा प्रथम

लोकगीत प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसमें बीए पंचम सेमेस्टर की कु. प्रथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सेमेस्टर की कु. प्रियोशी द्वितीय और बीए प्रथम सेमेस्टर की कु. निशा तृतीय स्थान पर रहीं।

कौशल विकास के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं कौशल आधारित शिक्षा भी आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अंजना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उदय कुमार, डॉ. भगवती देवी, डॉ. साधना त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार, डॉ. पवन कुमार एवं प्रियेक मैठाणी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.