गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 7:52 अपराह्न

पौड़ी : पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पौड़ी परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। अभिलेख कार्यालय, बंगाल अभियंता समूह की ओर से आयोजित शिविर में वरिष्ठ अभिलेख अधिकारी कर्नल कुलदीप सिंह की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके प्रकरणों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह रावत ने बताया कि शिविर में पेंशन सहित पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। संबंधित मामलों के आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अभिलेख कार्यालयों को भेजे गए। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से पेंशन संबंधी प्रकरणों का समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अभिलेख कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर में कुल 68 लाभार्थी पहुंचे, जिनमें 42 पूर्व सैनिक, 23 पूर्व सैनिक विधवाएं तथा तीन पूर्व सैनिकों के आश्रित शामिल रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से संबंधित अभिलेख कार्यालयों के अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के बीच सीधे समन्वय स्थापित होने से प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आती है। इस अवसर पर नायब सूबेदार जगदीश मंडल, नायक रजनी मित्रा एवं सिपाही जितेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
  • पहल और परख सर्वेक्षण के परिणामों का हुआ विश्लेषण, न्यून सम्प्राप्ति वाले विद्यार्थियों के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना
  • इसी वर्ष बड़ी जात कराने पर कुरुड़ आयोजन समिति कायम
  • सेन्टर स्कूल परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.