posted on : अप्रैल 13, 2021 7:43 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने जलियांवाला बाग में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जलियाँवाला बाग़ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास का एक छोटा सा बगीचा है जहाँ 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेजी फौज ने गोलियां चला के निहत्थे, शांत बूढ़ों, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को मार डाला था और हज़ारों लोगों को घायल कर दिया था। उत्तराखण्ड विकास पार्टी युवा के अध्यक्ष रवि नौडियाल ने कहा कि देश शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का सदा ऋणी रहेगा।


