posted on : फ़रवरी 20, 2022 4:28 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने मसूरी एक्सप्रेस को फिर से कोटद्वार तक चलाने की मांग की। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि मसूरी एक्सप्रेस के कोटद्वार तक आने और कोटद्वार से चलने से गढ़वाल के लोगों को बहुत फायदा मिलता था और हमारे सैनिक मसूरी एक्सप्रेस से सीधे दिल्ली पहुँच कर देश के विभिन्न भागों के लिए दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों को पकड़ लेते थे। ऐसे ही भारत की सीमाओं से वापसी के समय दिल्ली से सीधा कोटद्वार पहुँच जाते थे। मसूरी एक्सप्रेस के कोटद्वार से चलना बन्द होने के कारण गढ़वाल के निवासियों को और खास तौर से फौज और अर्ध सैनिक बलों के लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। नजीबाबाद में मय सामान रात को साढ़े तीन बजे उतरना अपने आप मे कष्टप्रद है। उन्होंने मांग की कि रेल मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता इस विषय पर ध्यान देकर मसूरी एक्सप्रेस को पुनः कोटद्वार से भी संचालित करने हेतु कदम उठायें। उन्होंने कहा कि रेलों का संचालन जनहित में होना चाहिए न कि धनहित में।



