उत्तरकाशी/ यूके (कीर्तिनिधि सजवाण): पुलिस के जवान ने जन्मदिन के मौके पर एक जरूरतमंद महिला को अपना खून देकर जन्मदिन मनाया। जिस महिला को खून की जरूरत थी वह अस्पताल में भर्ती थी उसे बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी ।
मिली जानकारी के अनुसार भराणगांव, उत्तरकाशी निवासी उदयवीर पुत्र मिठन द्वारा पुलिस मीडिया सेल को फोन के माध्यम से बाताया गया कि मेरी पत्नी का जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में प्रसव हुआ है, जो अभी हॉस्पिटल मे ही एडमिट है, डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी को खून की आवश्यकता है। मेरी पत्नी का ब्लड़ ग्रुप B+ है, प्लीज हमारी मदद करो! जैसे ही यह सूचना कोतवाली उत्तरकाशी में नियुक्त कांस्टेबल सन्तोष चौहान के पास पंहुची वह मानवता का परिचय देते हुये तुरन्त जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के ब्लड़ बैंक में जाकर उनके द्वारा उक्त महिला को रक्तदान किया गया। महिला के परिजनों द्वारा मित्र पुलिस के इस मानवीय कार्य हेतु आभार प्रकट किया गया।
कांस्टेबल सन्तोष चौहान द्वारा बताया गया कि आज उनका जन्मदिन है और जन्मदिन मनाने का उनके पास इससे बढिया कोई अवसर नहीं था।




Discussion about this post