उतरकाशी/ यूके (कीर्तिनिधी): पुलिस मीडिया सेल उत्तरकाशी केने लोगो को साइबर क्राइम से जागरूक किया. वर्तमान में कुछ जालसाजो / ठगों द्वारा फर्जी विज्ञापन / लॉटरी / वाहन बिक्री व अन्य लालचों के माध्यम से लोगों को भ्रमित /धोखा देकर जालसाजी का शिकार बनाया जा रहा है, ऐसे ठगों द्वारा फेक कॉल / मैसेज / फर्जी लिंक आदि अन्य माध्यमों से लोगों को लालच देकर पैसे ठगे जा रहे है।
सभी जनमानस से आग्रह है कि किसी भी अनजान लिंक /अनजान जॉब ऑफर /अनजान फोनकॉल या मैसेज के बहकावे में आकर किसी को अपने खाते का विवरण, एटीएम डिटेल, सीवीवी कोड और किसी अनजान QR कोड स्कैन न करें। कतिपय लोगों द्वारा गूगल के माध्यम से बैंक/पेटीएम/भीम/गूगल पे आदि के कस्टमर केयर नम्बर सर्च किये जाते है, ऐसा भूलकर भी न करें ऐसा करने से आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। खुद भी सतर्क रहें और अपन आसपास के लोगों सतर्क करें।




Discussion about this post