रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : उच्च शिक्षा मंत्री ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2020 2:12 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): 74वें स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगांठ पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत, विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत की उपस्थित में जनपद में कोरोना वारियर्स को वैश्विक महामारी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए.

भारत में हर वर्ष स्वत्रंता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता का विशेष महत्व होता इस लिए हर भारतीय के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है। तत्पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर अपने संबोधन में कहां की आज का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है देश की आजादी के लिए जिन वीर महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया उन्हें शत-शत नमन करता हूं. विगत वर्षों की भांति इस बार वैश्विक महामारी के चलते स्वतंत्रता दिवस केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइनों के अनुरूप मनाया जा रहा है. जनपद में कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान दिया जा रहा है. जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं. हम सभी को इस वैश्विक महामारी में सहयोग की भावना से कार्य करने होगें.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ऐसी तमाम अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दर्ज हैं, जिसने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसित हो रहा है. स्वच्छता के क्षेत्र में हर गांवों में शौचालय निर्माण, प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने आदि मूलभूत सुविधाएं को साकार किये जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि 02 अक्टूबर के अवसर पर जनपद के ग्राम प्रधानों को कोविड-19 में उत्कृष्ट सेवाओं के लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान करें.

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने जिला योजना के अन्तर्गत जनपद की चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं हेतु समर्पित लगभग 66 लाख लागत से 03 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट व इसके अतिरिक्त अलग 02 हंस मोबाइल मेडिकल सर्विसिज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, प्रदीप भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सत्ते सिंह राणा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्,डीएफओ संन्दीप कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी उपजिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों मौजूद थे.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.