राम मंदिर की खुशी में डुन्डा में लड्डू बांटे, पटाखे फोड़े
उतरकाशी/ यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का शिलान्यास के जाने से उत्साहित राम भक्तों द्वारा डुन्डा में पटाखे चला कर व लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं तथा अन्य स्थानीय लोगों द्वारा शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद लड्डू बांटे गए तथा जय श्रीराम के नारे लगाए गए तथा विश्व हिंदू परिषद डुन्डा प्रखंड द्वारा राम मंदिर शिलान्यास एवं भूमि पूजन की खुशी में मुख्य बाजार में मोमबत्ती जलाकर खुशियां मनाई गई।
इस दौरान उन्होंने भगवान राम का जयघोष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नोटियाल, व्यापार मंडल महामंत्री डुंडा कीर्ति निधि सजवान, अंकित सकलानी, अंकित रावत, हेमराज निजोन, रवि निजोन आदि शामिल थे।




Discussion about this post