posted on : फ़रवरी 22, 2022 6:20 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में आज 22 fफरवरी 022 को डुंडा पुलिस के द्वारा चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में कमली देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी वीरपुर डुंडा उम्र 53 वर्ष को राईका डुंडा से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध चौकी डुंडा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं डुंडा में एक खाली प्लाट पर मिले 90-100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। लाहन किसके द्वारा बनाया गया, इस सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक संजय शर्मा- प्रभारी चौकी डुंडा
- कानि. सतीश भट्ट
- कानि. भीम सिंह
- म.कानि. कविता



