शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 46वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला-2022 का हुआ आगाज

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2022 7:04 अपराह्न
टिहरी : उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 46वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला-2022 का आज से नरेन्द्रनगर, नई टिहरी गढ़वाल में आगाज हो चुका है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर/अध्यक्ष मेला समिति राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार द्वारा आज प्रातः माँ कुंजापुरी मंदिर में विधिवत् पूजन एवं हवन किया गया। तत्पश्चात् वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि एवं मेले के संस्थापक/तत्कालीन जिलाधिकारी एस.एस. पांगती ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले में प्रतिभाग किया गया। मेले के संस्थापक एस.एस. पांगती द्वारा मेले का ध्वजारोहण कर मेले के शुभारम्भ की घोषणा की गई। तत्पश्चात् पीएसी बैन्ड की मधुर धुन एवं ताल के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों द्वारा झांकियों का प्रर्दशन किया गया। झांकियां भक्ति, उत्तराखण्ड संस्कृति, वेषभूषा, प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, हिमालय बचाओ, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फिट इण्डिया हिट इण्डिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि विषयों पर आधारित रही। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विकास प्रर्दशनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी हांसिल की गई।
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अमर शहीद श्री देव सुमन, भारत रत्न स्व. पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, स्व. श्री हेमवंती नन्दन बहुगुणा की मूतियों पर मल्यार्पण किया गया तथा मंच पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले एवं नवरात्रों की बधाई एवं शुभकामानाएं देते हुए कहा कि यह मेला आज हमारी पहचान बन चुका है। भारत के तमाम लोगों को इस मेले के शुरू होने का इन्तजार रहता है, आज देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति का इस मेले के माध्यम से मंचन किया गया है। मेले का उद्देश्य यहां की संस्कृति, वेशभूषा के साथ ही पर्यटन एवं विकास का बढ़ावा देना है। स्पोट्स नगरी के रूप में विकसित करते हेतु चिन्तन, मंथन करेंगे।
कहा कि विकास के लिए वे तत्परता से कार्य कर रहे हैं, नरेन्द्रनगर में पार्किंग का विस्तार कर रहे हैं, इसमें सभी का सहयोग की आवश्यकता है। इससे पूर्व मेले के संस्थापक एस.एस. पांगती ने माँ कुंजापुरी मंदिर का सम्पूर्ण वृतान्त बताते हुए मेले की किस प्रकार नींव पड़ी आदि से अवगत कराया गया। वहीं अध्यक्ष मेला समिति एवं ब्लॉक प्रमुख द्वारा भी सम्बोधित किया गया। 08 दिवसीय सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 03 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। आज रात्रि 08:30 बजे रविन्द्र जॉनी (हास्य कलाकार) मुम्बई के द्वारा रंगारंग हास्य कार्यक्रम तथा रात्री 09:30 बजे पद्म श्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वहीं कल दिनांक 27 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य बाजार नरेन्द्रनगर में खेलों का विधिवत उद्धघाटन, रात्रि 08 बजे जनपद के विभिन्न प्राथमिक वर्ग के विद्यालयों एवं उच्च वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवाल, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, अध्यक्ष मण्डी समिति वीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, एसडीएम/सचिव मेला समिति देवेन्द्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएओ अभिलाषा भट्ट, जीएम डीआईसी प्रकाश रावत, ईओ नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर अमरजीत कौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशाल जनसमूह मौजूद रहा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.