बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : 31 मार्च तक होंगे पुलिसकर्मियों के तबादले, IG ने दिए निर्देश, होम डिस्ट्रिक्ट वालों को मिलेंगे तीन विकल्प

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2026 3:38 अपराह्न

देहरादून : गढ़वाल परिक्षेत्र में तैनात अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानान्तरण नीति के तहत सभी तबादले 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।

आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय, देहरादून से जारी पत्र में बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में स्थानान्तरण सत्र-2026 के तहत विभागीय नीति के अनुसार कार्मिकों के तबादले किए जाने हैं। इसमें जनपदों में स्वीकृत पदों और उपलब्ध कार्मिकों के आधार पर संतुलन बनाए रखते हुए प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि गृह जनपद में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके कार्मिकों के स्थानान्तरण पर विचार किया जाएगा। ऐसे कार्मिकों से तीन विकल्प मांगे जाएंगे। वहीं, जो कर्मचारी स्वेच्छा से पर्वतीय जनपद में ही कार्य करना चाहते हैं, उन्हें भी वर्तमान जनपद छोड़कर तीन विकल्प देने होंगे।

आईजी ने सभी जनपदों को निर्देशित किया है कि स्थानान्तरण की परिधि में आने वाले कार्मिकों—जैसे निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और लिपिक संवर्ग—की अलग-अलग त्रुटिरहित सूचना निर्धारित प्रारूप (क, ख, ग) में तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। यह सूचना एक्सेल शीट में मंगल फॉन्ट में बिना सेल मर्ज किए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
  • चमोली में राशन कार्ड सत्यापन अभियान तेज, अपात्रों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम गौरव कुमार के निर्देश पर व्यापक जांच शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.