शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2026 12:06 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। लगातार हो रही भारी बारिश ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर कुण्ड वार्ड की जीरो बैंड स्थित वाल्मीकि बस्ती में खतरा बढ़ा दिया है। बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति बनने से आवासीय भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। जमीन खिसकने की आशंका के बीच बस्ती के लोग दहशत में हैं और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

अखिल भारतीय बाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मैडी, बस्ती निवासी इतेश कुमार समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यदि समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो आवासीय भवनों को नुकसान पहुंच सकता है। कहा कि जीरो बैंड का यह हिस्सा बारिश के दौरान पहले से ही संवेदनशील रहता है। लगातार बारिश होने से यहां खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तत्काल मौके का निरीक्षण कर जरूरी कदम उठाने चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का दौर जारी है। ऐसे में सुरक्षा दीवार समेत अन्य सुरक्षात्मक उपाय जल्द नहीं किए गए तो खतरा और गंभीर हो सकता है।

ज्ञापन में आपदा प्रबंधन टीम और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की संयुक्त टीम से मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की गई है। संवेदनशील हिस्से में तत्काल सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने और अन्य जरूरी सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग उठाई गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
  • बदरीनाथ के तप्त कुंड में डुबकी लगाते दो बहनों की मौत
  • बदरीनाथ मास्टर प्लान में प्रभावितों को पहले मिलेगा हक – डीएम गौरव कुमार
  • जा मेरी गौरा जा, तू शिव का कैलाश…
  • उत्तराखंड कैबिनेट में 10 बड़े फैसले : पांच मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, पदक विजेता खिलाड़ियों को 243 पदों पर मिलेगी नियुक्ति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.