posted on : फ़रवरी 17, 2022 7:05 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड क्रांति दल की एक बैठक पदमपुर स्थित संगठन कार्यालय में कोटद्वार महानगर इकाई अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए कोटद्वार विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार मुकेश कुमार रावत ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ शक्ति शैल कपरवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके कारण जनता के बीच जाकर हम लोग अपनी आवाज पहुंचाने में सफल हुए साथ ही केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी दोनों के प्रत्याशीयो के मुकाबले हमने अपने प्रत्याशी की आवाज को सिमित संसाधनों के साथ जनता के बीच पहुंचाया । कहा कि कोटद्वार विधानसभा का वोट प्रतिशत कुछ भी हो हमने फिर भी मूल निवास, भू क़ानून व परिसीमन को लकेर जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया साथ ही आने वाली सरकार को भी इन मुद्दों के निस्तारण के लिये मजबूर होना पड़ेगा। प्रत्याशी मुकेश रावत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल के पास धन बल का अभाव होने के बावजूद जनता ने उन्हें अच्छा वोट प्रतिशत दिया जिसके लिए हम जनता का आभार व्यक्त करते है। बैठक में प्रीतशरण जोशी, हयात सिंह गुसांईं, हरीश रावत, यतेंद्र भट्ट, प्रकाश बमराडा, सतेंद्र नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



