posted on : जून 5, 2022 11:50 अपराह्न
हरिद्वार : उत्तराखंड भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर/ कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश महामंत्री विकास रस्तोगी ने उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की मांग 02 सहायक उपलब्ध कराने तक दाखिल खारिज के कार्यो का बहिष्कार किए जाने का कड़ा विरोध किया है. संघ के महामंत्री विकास रस्तोगी ने कहा गया कि उत्तराखंड भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर ने जब शासन से अपने संघ के कार्मिकों के लिए के वेतन की वृद्धि की मांग की थी तब राजस्व परिषद तथा उत्तराखंड शासन ने वेतन वृद्धि करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि जिले की भूलेख अनुरक्षण समिति में इतनी पर्याप्त धनराशि एकत्रित नही हो पाती है जिससे इनका वेतन वृद्धि व त्रैमासिक भत्ता दिया जा सके ।
ऐसे में यदि रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की मांग को पूर्ण करते हुए 02 सहायक उपलब्ध कराए जाते हैं और उनका वेतन/मानदेय भूलेख अनुरक्षण समिति से आहरित किया जाता है तो उत्तराखंड भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ कार्यबहिष्कार तथा उच्च न्यायालय की शरण लेने को विवश होगा। इस सम्बन्ध में प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक भी जल्द ही आहूत की जाएगी ।



