गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक, कहा – नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा ग्रीन बिल्डिंग का कार्य

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2024 1:17 अपराह्न
देहरादून : शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में अधिकारियों के साथ देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्यों जैसे क्रैच बिल्डिंग, पलटन बाजार में जल भराव, ई-बसों के संचालन, सहारनपुर चैक पर हो रहे ड्रेनेज कार्यों, सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति, सीवरेज कार्यों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपूर्ण कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगवाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। 
शहरी विकास मंत्री ने फूटपाथ पर वाहन पार्किंग आदि कब्जों के निराकरण हेतु बोलार्ड लगाये जाने की स्थिति तथा समय-समय पर अतिक्रमण किये गये स्थानों पर ड्राईव चलाने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिये। उन्होंने चकराता रोड पर फीडर पिलर, डिवाईडर एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की। शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घरों में वाटर मीटर लगाये जाने की स्थिति, आराघर से मोथरोवाला तक के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउण्ड के चारों ओर 08 हाई मास्ट तथा 101 स्ट्रीट लाईट लगाये गये हैं। 
शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना, सोनिका तथा स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.