रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूरे देश में लागू होनी चाहिये समान नागरिक संहिता – शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2022 4:48 अपराह्न
हरिद्वार : शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने रविवार को दयानन्द सभागार संस्कृत विभाग, गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में मानवाधिकार संरक्षण समिति की बैठक व सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मानवाधिकार समिति देश के 18 राज्यों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक मानवाधिकारों की बात है, मानवाधिकार मनुष्य के पैदा होते ही शुरू हो जाते हैं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न ऐक्ट का उल्लेख करते हुये कहा कि कभी-कभी अधिकारों का दुरूपयोग भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जो समाज व मानव के विरूद्ध कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये।
शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि अधिकारों की बात तो हम करते हैं, लेकिन इसके साथ हमें अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि अधिकारों व कर्तव्यों में सन्तुलन होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा परस्पर सद्भाव से ही हो सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि आज हम अधिकार व कर्तव्यों के पालन की शपथ लें। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखण्ड के चहुमुखी विकास के लिये संकल्पबद्ध हैं। हमारी सरकार ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये प्रस्ताव पारित किया। हम चाहते हैं कि समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू होनी चाहिये।
वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति अतिथि देवो भव की है। आगामी कुछ ही दिनों में चारधाम यात्रा का शुभारम्भ होने वाला है। हमारी सरकार चारधाम यात्रा की पूरी तैयारी में जुटी हुई है तथा इसकी सफलता लिये हमें सभी के योगदान व आशीर्वाद की आवश्यकता है।  चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुये कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि कोराना काल के बाद इस बार चारधाम की यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनायें हैं। इसे देखते हुये 24 घण्टे में तीन बार सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान तैयार करना, जगह-जगह साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था, सफाई का कार्य रात्रि में कराया जाना, जहां आवश्यकता है, वहां पर पानी का छिड़काव किया जाना आदि पर फोकस किया जा रहा है।
समारोह को रानीपुर विधायक आदेश चौहान आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री एवं विशिष्ट महानुभावों ने मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मानवाधिकार संरक्षण समिति की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया तथा कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विमल गर्ग ने किया। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, सपना बंसल, महाबीर अग्रवाल, विशाल गर्ग, महेश जैन, जगदीश लाल पाहवा, तेज प्रकाश साहू, नानक चन्द्र गोयल, सीमा चौहान, अंजलि माहेश्वरी, डॉ0 राजीव चतुर्वेदी, डॉ0 मनीषा दीक्षित, राम कुमार अग्रवाल, डॉ0 पवन सिंह, अंकुर गोयल, महेन्द्र आहूजा सहित विशिष्ट महानुभाव एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीओ निहारिका सेमवाल ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा तस्करी पर कार्रवाई, 60 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में वाहनों पर गिरे पेड़, फायर टीम ने हटाया
  • जनसुनवाई में उठे सड़क, पानी, बिजली से लेकर स्वास्थ्य-शिक्षा तक के मुद्दे
  • तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़ बना बाधा, पुलिस व SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बहाल कराया यातायात
  • कोटद्वार : सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर निगम सभागार में ली अधिकारियों की बैठक
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • उत्तराखंड : भयंकर अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत
  • उत्तराखण्ड : 3–5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.