शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति और परंपरागत वनवासी अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2022 4:56 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जनजाति और परंपरागत वनवासी अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर की खेडा मल्ला चकपोत पेयजल योजना, काण्ड डी ग्राम सभा पेयजल योजना, आनंद चौक ग्राम सभा पेयजल योजना एवं  अगिण्डा पेयजल योजना के निर्माण हेतु वन भूमि पेयजल निगम चम्बा को हस्तांतरित किये जाने को लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा गठित वन अधिकार समितियों की रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। समितियों की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत के अंतर्गत कोई भी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र सम्मलित नही है एवं कोई भी  वनवासी निवासरत नहीं है और वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में कोई भी आपत्ति प्राप्त नही हुई है। संबंधित समिति द्वारा वन भूमि हस्तांतरण में किसी प्रकार के वनाधिकार हनन न होने एवं वन भूमि हस्तांतरण हेतु सहमति दी गई।
जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति और परंपरागत वनवासी अधिनियम के अन्तर्गत जनहित में खेडा मल्ला चकपोत पेयजल योजना के निर्माण हेतु सर्वसहमति से भूमि हस्तांतरण की सहमति दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता जल निगम टिहरी को निर्देशित किया गया कि इन पेयजल योजनाओं के प्रस्तावों को ऑनलाइन अपलोड कर शासन को भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल भोला परमार, अधिशासी अभियंता जल निगम केएन सेमवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, जिला पंचायत सदस्य धनोल्टी सनवीर बेलवाल, सरताली कविता रौछेला. सकलाना आशा रावत शस्त्र लिपिक मुकेश मह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जबकि डीएफओ मसूरी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.