गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हार्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट हिमालियन स्टेट्स उत्तराखण्ड योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय स्टेयरिंग समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2022 7:40 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में हार्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट हिमालियन स्टेट्स, उत्तराखण्ड योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय स्टेयरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव ने हार्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट हिमालियन स्टेट्स, उत्तराखण्ड योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में फलों में-स्ट्राबेरी, अमरूद, आम लीची,आढू, सब्जियों में-टमाटर, गोभी, खीरा, फूलों में- कट फ्लावर, लूज फ्लावर, मसालों में-लहसून, अदरक, मिर्चा, हल्दी आदि की खेती को प्रोत्साहित करने के लिये कुल कितने हेक्टरयर में इनका प्रोडक्शन होगा तथा इसको बढ़ावा देने के लिये कितना बजट अनुमानित होगा, के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर किस तरह के पॉलीहाउस बनाने में कितनी लागत आयेगी तथा उसमें किसानों को कितनी सब्सिडी दी जायेगी, इसी तरह जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये क्या-क्या उपाय किये जायेंगे, हार्टिकल्चर में उपयोग होने वाले यंत्रों, मशीनों, उपकरणों को खरीदने पर कितना अनुदान किसानों को मिलेगा तथा उसकी पात्रता क्या होगी, किस तरह की खेती के लिये किस प्रकार के मानव संसाधन की जरूरत पड़ेगी तथा उनको ट्रेनिंग देने की क्या व्यवस्था होगी एवं उसमें बजट का क्या प्राविधान किया गया है, किसानों में अधिक से अधिक इस क्षेत्र के सम्बन्ध में जागरूकता लाने के लिये क्या-क्या उपाय किये जायेंगे आदि के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में कृषकगणों को भी आमंत्रित किया गया था।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने उपस्थित कृषकों से पूछा कि आप कौन-कौन से उत्पाद की खेती करते हैं। इस पर आन्नेकी हेतमपुर के कृषक अमित चौहान ने बताया कि हम आन्नेकी हेतमपुर में लगभग छह हेक्टेयर भूमि में जरबेरा की खेती कर रहे  हैं। जिलाधिकारी ने पूछा कि इसमें आपको कितनी आमदनी हो जाती है। इस पर अमित चौहान ने बताया कि यह शादी आदि मनाये जाने वाले उत्सवों के ऊपर निर्भर है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर शादी आदि उत्सवों की संख्या ज्यादा होती है, तो निश्चित रूप से अच्छी आमदनी हो जाती है। जिलाधिकारी द्वारा मार्केटिंग के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अमित चौहान ने बताया कि नोएडा आदि क्षेत्रों में इसकी ज्यादा मांग है। इसी तरह के अनुभव जरबेरा की ही खेती करने वाले मनमोहन भारद्वाज बुग्गावाला ने भी साझा किये। जिलाधिकारी ने अन्य फसलों के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी कृषकगणों से ली।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में सुझाव दिया कि किसानों को हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कराने के साथ ही विदेशों का भी भ्रमण कराया जाना चाहिये ताकि वे विदेशों में फसलों के उत्पादन में जो तकनीक अपनाई जा रही है तथा हमारे देश में उसी फसल को उगाने में किस तरह की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, इससे परिचित होकर तुलनात्मक निर्णय ले सकते हैं। इस अवसर पर उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश , एई हरिद्वार ए. ज्येड वेग, कृषक- राजीव शर्मा बुग्गावाला, अमित चौहान आन्नेकी हेतमपुर, मनमोहन भारद्वाज बुग्गावाला सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
  • देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
  • तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
  • मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की विस्तृत समीक्षा
  • देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • उत्तराखंड में 9-10 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • बालश्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन सक्रिय, पौड़ी बाजार में चला विशेष निरीक्षण अभियान
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, सीएम धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.