सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडिप योजना के अंतर्गत खानपुर ब्लॉक में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किये गये प्रदान, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पीएम आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को की उनके आवास की चाबी भेंट

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 29, 2023 7:10 अपराह्न

 

 हरिद्वार :  जनपद के खानपुर ब्लॉक में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से एडिप योजनान्तर्गत 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण यथा – मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, सीपी चेयर, कान की मशीन अन्य उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया इसके पश्चात  प्रमुख नितीश कुमार द्वारा मंचासीन समस्त अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी भेंट कर किया गया । सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को पक्के मकान का स्वामी बनाया गया। तत्पश्चात् समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनु०जाति के व्यक्ति की पुत्री शादी एवं सामान्य विधवा की पुत्री शादी अनुदान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को मुख्य अतिथि महोदय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा के समन्वय से डमी चेक देकर लाभान्वित किया गया।

इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों का धन्यवाद किया गया व कहा गया कि कोई भी व्यक्ति दिव्यांग सोच से होता है शरीर से नही । दिव्यांगजनों की हौसला अफजाई के पश्चात बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महालक्ष्मी किट सुरक्षा कवच योजनान्तर्गत शिविर में उपस्थित लाभार्थियों माताओं एवं उनकी पुत्री हेतु महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया । इस योजना का उद्देश्य कन्या शिशु पोषण एंव लैगिक असमानता को दूर करना है ताकि कन्या का संरक्षण किया जा सके। 04 लाभार्थियों को प्रति किट 4500 के अनुसार कुल 18000 रूपये का पोषण किट सामान के रूप में आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया।

इसी क्रम में आपदा प्रभावित किसानों को आपदा राहत चेक वितरित किये गये । सांसद लोकसभा रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से एडिप योजनान्तर्गत एंव समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित शिविर में 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण यथा- मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर, वैशाखी सी०पी०चेयर का  वितरण किया गया व शिविर में उपस्थित समस्त लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया गया । सहकारिता विभाग द्वारा संचालित पं०दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजनान्तर्गत जीरो प्रतिशत ब्याज दर लाभान्वित किसानों को डमी चैक का वितरण मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के कर कमलो द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में सामाजिक अधिकारिकता शिविर के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा उपस्थित समस्त जनता एंव विशेषकर दिव्यांगजनों का शिविर में उपस्थित होने हेतु आभार व्यक्त किया साथ ही भविष्य में जनता को होने वाली समस्त समस्याओं के समाधान के लिये आश्वासन दिया गया। शिविर में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिहं ( चौधरी किरण सिंह), प्रमुख खानपुर, एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर टीम सदस्य विमल उत्तम एंव दीपक कनौजिया, जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, उपजिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिहं, बीडीओ खानपुर जगेन्द्र सिहं राणा सहायक समाज कल्याण अधिकारी खानपुर अंशुल राठी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता जालवाल एवं कनिष्ठ सहायक दिव्यांग पेंशन अभिषेक सक्सेना एवं समस्त ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया है।      

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.