बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उक्रांद ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण पर उठे सवाल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2026 12:19 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

मंगलवार को उक्रांद के जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट और कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान बिना स्वीकृत डंपिंग जोन के मलबा सीधे अलकनंदा नदी में डाला जा रहा है। इससे नदी और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

उक्रांद नेताओं ने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है, जबकि ऊपर स्थित जोशीमठ नगर पहले से ही भू-धंसाव जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। उनका कहना है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में भारी विस्फोट स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए चिंता का विषय हैं।

दल ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध डंपिंग और अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण कार्य पर्यावरणीय नियमों, न्यायालय और संबंधित प्राधिकरणों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इन शिकायतों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन शुरू करेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.