रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सांस्कृतिक उन्नयन के लिए दो और ज्योति कलश रथ रवाना

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2025 5:12 अपराह्न
हरिद्वार : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान है, यह यात्रा परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी तथा सिद्ध अखण्ड दीपक का शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित की जा रही है। गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो और ज्योति कलश रथ का पूजन कर उप्र के लिए रवाना किया गया। ये 06 जून को विदा की गयी दो ज्योति कलश रथ के अलावा हैं। ये चारों ज्योति कलश रथ उप्र के सम्पूर्ण 75 जनपदों में आध्यात्मिक चेतना व सांस्कृतिक संवर्धन के लिए घर-घर प्रकाश पहुंचायेगी।  गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने दो और ज्योति कलश रथ का वैदिक कर्मकाण्ड के साथ पूजन किया। ये रथ उप्र के सभी जिलों में एक वर्ष तक भ्रमण करेंगे।
इस अवसर पर युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह ज्योति कलश रथ शांतिकुंज स्थित  सिद्ध अखण्ड दीप से प्रकाश पुंज लेकर सम्पूर्ण उप्र में जायेगा और जन जन को आलोकित करेगा। ये रथ गाँव-गाँव, नगर-नगर जाकर परम वंदनीया माताजी के जीवन-संदेश, सिद्ध अखंड दीप की आभा तथा पवित्रता, सद्भावना व दिव्यता की प्रेरणा लेकर जनमानस से सीधे संवाद करेंगे। इन ज्योति कलश रथों के माध्यम से न सिर्फ परम वंदनीया माताजी के जीवन-मूल्यों और सिद्ध अखण्ड दीप की दिव्यता का प्रसार होगा, बल्कि समाज में सकारात्मकता, एकता, एवं सांस्कृतिक जागरण की भावना को भी बल मिलेगा। युवा आइकॉन ने अपने संदेश में कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की मुहिम है, जो लोगों को आत्मबोध, सेवा, संस्कार और समाजनिर्माण की ओर उन्मुख करेगा।
व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने बताया कि आज रवाना हुए रथ में से एक अयोध्या, सुल्तानपुर, बहराइच, लखनऊ, कानपुर बाराबंकी एवं निकटवर्ती जनपदों तथा दूसरा रथ वाराणसी, गोरखपुर, चित्रकुट, देवरिया आदि जनपदों में भ्रमण करेगा और जन जागरण का कार्यक्रम चलाएगा।  इस अवसर पर शांतिकुंज स्थित उप्र जोन समन्वयक नरेन्द्र ठाकुर सहित उप्र से आये अनेक कर्मठ कार्यकत्र्ता एवं ज्योति कलश रथ यात्रा से जुड़े परिजन भी उपस्थित रहे। 

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
  • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, IPS, PPS और PCS अधिकारियों के तबादले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.