posted on : फ़रवरी 22, 2022 7:34 अपराह्न
कोटद्वार । डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत “मधुमक्खी पालन” परियोजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार द्वारा किया गयाI इसमें विषय विशेषज्ञ शिवालिक नेचुरल प्रोडक्ट्स के संचालक एएस कैंतुरा द्वारा मधुमक्खी पालन विषय की विशेष जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गईI मधुमक्खी पालन परियोजना की नोडल अधिकारी डॉ सुनीता नेगी द्वारा मधुमक्खी के जीवन चक्र, मधुमक्खी पालन के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ की जानकारी भी दी गईI इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सीमा चौधरी, डॉ महंथ मौर्य, डॉक्टर सुनैना शर्मा, प्रियंका डोभाल, अंजलि, विमल त्यागी, आशीष चार्ल्स व सहायक राकेश, कमलेश एवं समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहेI



